Kullu/Himachal Pradesh खबरों से खबर
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की ऊझी घाटी में एक व्यक्ति ने 16 साल के नाबालिग लड़के की बंदूक से
गोली मार कर हत्या कर दी है। जिला कुल्लू की देवगढ़ पंचायत के अति दुर्गम गांव हिमरी में हुई इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार 61 वर्षीय थिनू राम
निवासी हिमरी ने अपने खेत में 12 बोर की बंदूक से फायर किया जिसमें 16 साल के लड़के की मौके पर ही मौत हो गई। लड़के की पहचान किशन पुत्र छिथू राम गांव हिमरी के रूप में हुई है। हादसे के बाद एसपी कुल्लू घटना स्थल के लिए रवाना हो गए हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि युवक के शरीर के कई अंगों पर गोली के छरों के निशान पाए गए हैं। कहा कि यह घटना एक हादसा है या आपसी रंजिश है ऐसे में पुलिस सभी पहलुओं पर इसकी जांच कर रही है।
Permalink: https://khabronsekhabar.com/ksk12-बोर-की-बंद…से-फायर-में-16-स/