Mandi/Himachal Pradesh खबरों से खबर
बाॅलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत के समर्थन में मण्डी जिला भाजपा मोर्चा के द्धारा मण्डी शहर के सेरी मंच पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।
इस हस्ताक्षर अभियान का शुभांरभ मण्डी जिला भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्षा सुमन ठाकुर ने किया। सुमन ठाकुर ने कहा कि हिमाचल की बेटी कंगना ने सच बोलने की हिम्मत दिखाई है और भाजपा महिला मोर्चा कंगना रणौत और उसके परिवार के साथ खडा है। मंडी जिला भाजपा महिला मोर्चा द्वारा कंगना के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान
चलाया गया। इस हस्ताक्षर अभियान के शुभारंभ मौके पर मंडी जिला भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष सुमन ठाकुर ने कंगना के पक्ष में आवाज बुलन्द करते हुये कहा कि बाॅलीवुड अभिनेत्री कंगना हिमाचल की बेटी ही नहीं, हिमाचल का गौरव भी है उसने अपनी मेहनत और कडे संघर्ष के बल पर मुम्बई में सपनों का घर बनाया था,। सुमन ठाकुर ने कहा कि कंगना ने सच बोलने की हिम्मत दिखाई है और कांग्रेस समर्थित महाराष्ट्र सरकार के द्वारा जिस तरीके महिला के साथ के साथ दुर्वव्यहार किया जा रहा है इसकी भाजपा महिला मोर्चा कडी निंदा करता है।
Permalink: https://khabronsekhabar.com/ksk-हिमाचल-की-बेटी-कंगना-के-सम/