Shimla/Himachal Pradesh खबरों से खबर
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डाॅ. मनमोहन सिंह ने जानकारी दी कि हिमाचल प्रदेश से बुधवार को मानसून विदा हो गया है। वहीं, बीते
साल मानसून 11 अक्तूबर को विदा हुआ था और बारिश सामान्य से 10 फीसदी कम हुई थी। साल 2018 में मानसून एक अक्तूबर को विदा हुआ और बारिश सामान्य से 12 फीसदी ज्यादा दर्ज की गई। लेकिन इस बार बारिश कम हुई। इस बार मानसून में सामान्य से 26 फीसदी कम बारिश हुई है। उन्होंने कहा कि इस बार सिर्फ तीन जिलों बिलासपुर, कुल्लू और ऊना में सामान्य बारिश हुई। बाकि नौ जिलों में कम बारिश हुई। लाहौल-स्पीति में सामान्य से 77 फीसदी कम बारिश हुई।
Permalink: https://khabronsekhabar.com/ksk-बीते-वर्ष-के-मुकाबले-इस-बा/