डैस्क खबरों से खबर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ और
दीर्घायु जीवन की कामना की है। देश के 13वें प्रधानमंत्री रहे डा. सिंह का आज 88वां जन्मदिन है। वह 2004 से 2014 तक प्रधानमंत्री रहे। श्री मोदी ने डा. सिंह को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि डा. मनमोहन सिंह जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं ईश्वर से उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना करता हूं। वही मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई दी है। श्री चौहान ने ट्वीट के माध्यम से कहा ‘भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री मनमोहन सिंह जी को जन्मदिन की बधाई। आप सदैव स्वस्थ रहें, दीर्घायु हों, शुभकामनाएं।
Permalink: https://khabronsekhabar.com/ksk-अब-पूर्व-पीएम-मनमोहन-सिंह/