Shimla/Himachal Pradesh खबरों से खबर
मानसून सीजन में इस साल अभी सामान्य से 23 फीसदी कम बादल बरसे हैं। कुल्लू और बिलासपुर जिला को
छोड़कर पूरे प्रदेश में सामान्य से कम बारिश रिकॉर्ड हुई है। रविवार को राजधानी शिमला में दिन भर धूप खिली। हालांकि बीच-बीच में हल्के बादल भी छाए रहे। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी मौसम साफ रहा। बीते पांच दिनों से प्रदेश में बारिश का दौर पूरी तरह से थम चुका है। हिमाचल से इस सप्ताह के अंत तक मानूसन विदा हो जाएगा। बीते एक सप्ताह से प्रदेश में मानसून कमजोर हुआ है। मौसम खुलने के साथ ही अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज हो रही है। रविवार को भी पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहा। मैदानी जिलों में बढ़ती गर्मी ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं।
Permalink: https://khabronsekhabar.com/kskधीमी-पड़ी-मानसून-की-रफ्तार/