Himachal Pradesh खबरों से खबर
हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 20 अक्टूबर तक बारिश होने के आसार नहीं हैं। सुबह व शाम
तापमान में और गिरावट आएगी। सुबह-शाम व रात को ठंड बढ़ेगी। एक सप्ताह तक सूरज की बादलों के साथ आंखमिचौनी जारी रहेगी। हालांकि सुबह व शाम ठंड बढऩा शुरू हो गई है। प्रदेश के नौ शहरों शिमला, धर्मशाला, केलंग, सोलन, मनाली, कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर व डलहौजी में न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया पहाड़ी क्षेत्रों में सुबह व शाम तापमान में गिरावट का क्रम जारी रहने की संभावना है।
Permalink: https://khabronsekhabar.com/सूरज-की-बादलों-के-साथ-आंखम/