लाॅटरी के नाम पर सरकारी कर्मी से ठगे दो लाख रुपए
420 का मामला दर्ज
गुजरेड़ा (हमीरपुर) हिमाचल प्रदेश 
इंसान को मिलता नहीं बल्कि मेहनत से की जमापूंजी से भी हाथ धो बैठता है हलांकि यह प्रदेश में नया मामला नहीं है अब हमीरपुर जिला के गुजरेड़ा गांव के राजकुमार को 55 लाख रुपए की लाॅटरी निकलने का दिया झांसा सुजानपुर थाना के तहत एक सरकारी कर्मचारी लाटरी जीतने के नाम पर दो लाख की ठगी का शिकार होना पड़ा है। इस धोखाधड़ी को लेकर उसने थाने में 420 का मामला दर्ज करवाया है। मिली जानकारी के मुताबिक चबूतरा के गुजरेड़ा गांव के राजकुमार ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। उसने बताया कि उसे कुछ दिन पहले एक फोन आया था, जिसमें उसे बताया गया कि उसे 55 लाख की लॉटरी निकली है।
उसके बाद उसे एक फोन कॉल आई, जिसमें कहा गया कि वह इसके लिए पहले 2 लाख जमा करवाए। इसके लिए उसे एक बैंक का खाता नंबर दिया गया। राजकुमार ने दिए गए खाता नंबर पर पैसे डाल दिए, उसके बाद उससे एक लाख की और मांग की गई, जिसे लेकर राजकुमार को अपने साथ हुई ठगी का आभास हुआ। उन्होंने इसे लेकर काफी पड़ताल की, फोन कॉल भी किए। लेकिन उन्हें कोई जानकारी नहीं मिल पाई। उनके खाते से दो लाख जा चुके थे। सुजानपुर पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर अब इस मामले की छानबीन शुरू कर दी है।