Una/Himachal Pradesh खबरों से खबर
युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के तत्वावधान में आज नेहरू युवा केन्द्र, ऊना द्वारा पी.एस. इंटरनेशनल स्कूल, मैड़ी में राष्ट्रपिता महात्मा
गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक विकास कुमार ने किया। विकास कुमार ने कहा कि मनुष्य को सभी धर्मों के प्रति समभाव रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी का कहना था कि ईश्वर एक है परंतु उसकी उपासना करने के रास्ते अलग-अलग हैं। धर्म जोडऩा सीखाता है तोडऩा नहीं। धर्म की राह में हिंसा, नफरत और घृणा को कोई स्थान नहीं है अपितु यह प्रेम, शांति और अहिंसा की भावना को जन्म देता है। अनेकता मे एकता ही
भारतीय संस्कृति की एक विशेष पहचान है। उन्होंने कहा कि
महात्मा गांधी के जीवन से हमें सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलने की प्रेरणा लेनी चाहिए ताकि आपसी भाईचारे और सौहार्द की भावना को सदियों-सदियों तक कायम रखा जा सके। इस अवसर पर सर्वधर्म समभाव अहिंसा परोधर्म विषय पर एक प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमें स्कूल के विद्यार्थियों ने बढ़-चढक़र भाग लिया। प्रतिभागियों में रिदम शर्मा, आरूषि शर्मा, अनीता देवी, निष्ठा शर्मा, मधुर शर्मा, वंषिका, हरमन व गुंजन सहित अन्य शामिल रहे और सभी ने महात्मा गांधी की नीतियों को अपने जीवन में अपनाने का प्रण लिया।
Permalink: https://khabronsekhabar.com/विद्यार्थियों-ने-महात्म/