हिमाचल प्रदेश / काँगड़ा / ख़बरों से खबर
बिलिंग से लापता पैराग्लाइडर पायलट को ढूंढने के लिए उतराला के ऊपरी क्षेत्र में बड़ा सर्च अभियान शुरू हो गया है। यहां पर पर्वतारोहण संस्थान मैकलोडगंज की टीम सहित वायु सेना के हेलिकॉप्टर से सर्च अभियान चलाया जा रहा है। जालसू जोत के समीप कुछ लोकेशन पर उक्त पायलट को ढूंढा जा रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि आज पायलट को ढूंढने में सफलता मिल सकती है। पर्वतारोहण संस्थान मैकलोडगंज की आज सुबह पांच सदस्यीय टीम रवाना हुई है। इस टीम को मैक्लोडगंज स्थित पर्वतारोहण संस्थान की प्रभारी अनुजा अवस्थी ने उतराला से ऊपर सोकडू से रवाना किया।
उन्होंने बताया कि टीम कुछ लोकेशन पर काम करेगी। इस टीम में सभी काफी अनुभवी सदस्य भेजे गए हैं। इसके अलावा बीड़ से आज वायुसेना के हेलिकॉप्टर ने भी जालसू के लिए उड़ान भरी है। उल्लेखनीय है कि 3 दिन पहले बिलिंग घाटी से उड़ान भरने के बाद दिल्ली का एक पैराग्लाइडर पायलट लापता हो गया था। एसडीएम छवि नांटा ने बताया पायलट को ढूंढने के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चल रहा है।
Permalink: https://khabronsekhabar.com/लापता-पैराग्लाइडर-पायलट/