Himachal Pradesh खबरों से खबर (सचिन की रिपोर्ट)
हिमाचल प्रदेश पुलिस सेवाएं दे रहे डीएसपी सुंदरनगर गुरबचन सिंह को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। अवार्ड एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री के द्वारा सौंपा गया। गुरबचन सिंह का जन्म वर्ष 1965 में बिलासपुर जिले की तहसील घुमारवीं के गांव ठडोह में हुआ है। गुरबचन सिंह के पिता गुरदीत सिंह भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हुए थे
और माता प्यारी देवी ग्रहणी हैं। गुरबचन सिंह ने वर्ष 1984 में पुलिस विभाग की फर्स्ट बटालियन जुंगा में नियुक्ति पाई थी और वर्ष 1987 से 2003 तक पुलिस ट्रेनिंग कालेज व सेंटर जुंगा में ही हेड कांस्टेबल के पद पर पदोन्नति पाने के साथ इंस्ट्रक्टर तैनात रहे। इसके उपरांत गुरबचन सिंह रनौत ने 2003 में एएसआई प्रमोट होने के बाद पुलिस थाना पालमपुर में कार्यभार संभाला और वर्ष 2007 में पालमपुर पुलिस थाना में सब इंस्पेक्टर बने। गुरबचन सिंह ने वर्ष 2007 में पुलिस थाना सदर कुल्लू के बाद थाना आनी में बतौर पहली बार एसएचओ
के पद पर तैनाती पाई। 2011 तक पुलिस थाना आनी में कार्यरत होने के बाद 2014 तक एसएचओ मैक्लोडगंज और 2014 में इंस्पेक्टर बनने के साथ 2017 तक थाना प्रभारी पालमपुर रहे। वर्ष 2017 में एसएचओ सुंदरनगर पदभार संभालने के बाद गुरबचन सिंह रनौत ने 2019 में डीएसपी पदोन्नति पाकर अभी तक बतौर डीएसपी सुंदरनगर सेवाएं दे रहे हैं। राष्ट्रपति पुलिस पदक प्राप्त करने वाले डीएसपी गुरबचन सिंह रनौत को पुलिस विभाग द्वारा अपने कार्यकाल में विशिष्ट सेवाओं के लिए अब तक लगभग 90 प्रशस्ति पत्रों से भी नवाजा जा चुका है। गुरबचन सिंह वालीबॉल के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स(एनआईएस) क्वालिफाईड कोच हैं। गुरबचन सिंह ने पुलिस विभाग की खेलों में वालीबॉल टीम का कई बार नेशनल स्तर पर भी प्रतिनिधित्व किया है। विभागीय ट्रेनिंग में भी डीएसपी गुरबचन सिंह रनौत ने हमेशा प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
Permalink: https://khabronsekhabar.com/राष्ट्रपति-पुलिस-पदक-से-स/