Himachal Pradesh खबरों से खबर
जिला परिषद सदस्यों की आज बचत भवन में बैठक हुई। सुबह दस बजे उपायुक्त शिमला द्वारा बुलाई बैठक
में संख्या बल में सबसे आगे कांग्रेस ने दोनों पदों के लिए नाम बताए। जिसमे जिला परिषद शिमला की नई अध्यक्ष चंद्र प्रभा नेगी बन गई हैं जबकि सुरेंद्र रेटका उपाध्यक्ष बने हैं। जिला परिषद शिमला की पहले भी चंद्र प्रभा अध्यक्ष रह चुकी हैं और उनका कार्यकाल पूरा नहीं हो पाया था। कांग्रेस और भाजपा के बीच बराबर की टक्कर थी। सिर्फ एक सदस्य के पाला बदलने के बाद चंद्र प्रभा नेगी को जिप अध्यक्ष पद से हाथ धोना पड़ा था। मौजूदा समय में नेगी के पास प्रदेश कांग्रेस का पद भी है। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की करीबी मानी जाने वाली चंद्र प्रभा का रामपुर कार्ड का जादू भी चला है।
Permalink: https://khabronsekhabar.com/राजा-साहब-के-करीबी-को-मिली/