Dharamshala/Himachal Pradesh खबरों से खबर
मौसम विभाग ने 11 अक्टूबर तक मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। प्रदेश में सोमवार को सभी
स्थानों पर धूप खिली रही और मौसम सुहावना बना रहा। मैदानी क्षेत्र में गर्मी बढऩे से पर्यटकों ने पहाड़ों का रुख कर लिया है। प्रदेश में धूप खिलने से अधिकतम तापमान सामान्य से एक से दो डिग्री अधिक दर्ज किया गया। प्रदेश में कल्पा, केलंग व नाहन में अधिकतम तापमान में करीब एक डिग्री की गिरावट आई है, जबकि अन्य क्षेत्रों में एक से दो डिग्री तक तापमान में वृद्धि हुई है। बीते तीन दिन से शिमला से ज्यादा ठंडी सोलन, पालमपुर और सुंदरनगर की रातें दर्ज की गई हैं। प्रदेश में सबसे कम तापमान केलंग में 4.7 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान ऊना में 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना जताई गई है।
Permalink: https://khabronsekhabar.com/मैदानी-क्षेत्र-में-बढ़ी-तप/