Himachal Pradesh खबरों से खबर
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के तहत बल्ह घाटी में एक नाबालिग लड़की ने अपने मंगेतर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला पुलिस थाना में लड़की
ने परिवार के सदस्यों के साथ मिल कर मंगेतर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। लड़की के पेट में एक दिन अचानक दर्द होने पर उसकी मां उसे मंडी के एक अस्पताल में ले गई। चिकित्सकों ने लड़की के स्वास्थ्य की जांच करने पर पाया कि वह गर्भवती है। चिकित्सकों की बात सुन कर युवती की मां के पैरों तले जमीन खिसक गई। महिला पुलिस थाना में दर्ज शिकायत में लड़की ने बताया कि उसकी सगाई कुछ समय पूर्व हुई है। उसके मंगेतर का घर में आना जाना रहता था। एक दिन मंगेतर ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बना लिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष शर्मा ने बताया लड़की के मंगेतर युवक के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।
Permalink: https://khabronsekhabar.com/मंगेतर-संग-बनाये-जबरन-शार/