Himachal Pradesh खबरों से खबर
सामरिक दृष्टि से अति महत्वपूर्ण अटल टनल रोहतांग के द्वार खुलने के बाद बॉलीवुड के कलाकार भी लाहौल पहुंचने लगे हैं। बॉलीवुड स्टार सनी देओल फिल्म
की शूटिंग के लिए लाहौल की वादियां देखने पहुंचे। उन्होंने लाहौल के उदयपुर के जिस्पा के साथ तांदी संगम की लोकेशन देखी। पर्यटकों के बाद अब बॉलीवुड कलाकारों के लाहौल पहुंचने से लाहौल वासियों की उम्मीदों को पंख लग गए हैं। अभिनेता सनी देओल फिल्म लोकेशन के बहाने लाहौल की वादियों को निहारा है। उन्होंने तांदी संगम और जिस्पा की वादियों में समय बिताया। इससे पहले उन्होंने
सबसे अधिक ऊंचाई पर बनी दुनिया की सबसे लंबी 9.2 किमी अटल टनल के रोमांचक सफर का भी आनंद लिया। सनी देओल ने तांदी संगम के ठीक सामने बने तांदी सराय हट्स में लंच किया।
उन्होंने लंच में लोकल राजमा का स्वाद चखा और इसकी तारीफ की। तांदी सराय हट्स में ढाई-तीन घंटे रुके। करीब आधा घंटे तक हट के मालिक राजू शाशनी से घाटी की जानकारी भी ली। लाहौल के केलांग में बॉलीवुड अभिनेता के आने से लोग खासे उत्साहित हैं। तांदी हट्स के मालिक राजू शाशनी ने कहा कि सनी देओल ने लाहौल की वादियों की जमकर तारीफ की। कहा कि इन शांत वादियां उनके मन को भा गई हैं। उन्होंने कहा कि जिस्पा घूमने के बाद सनी देओल मनाली लौट गए हैं। बताया जा रहा है कि सनी देओल पिछले कुछ दिन पहले मनाली घूमने आए हैं।
Permalink: https://khabronsekhabar.com/बॉलीवुड-कलाकारों-के-पहुं/