चंबा (हिमाचल प्रदेश )

चंबा-भरमौर मार्ग पर मैहला के नजदीक बाइक से नीचे गिरने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे चंबा मेडिकल कॉलेज में प्राथमिक उपचार के बाद काँगड़ा के टांडा मेडिकल कॉलेज शिफ्ट कर दिया है। महिला के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। घायल की पहचान ललिता देवी पत्नी तरसेम निवासी गाव मैहला के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मैहला से चंबा जाने के लिए उक्त महिला बस का इंतजार कर रही थी। मगर उसे बस नहीं मिल रही थी। इसी दौरान चंबा की तरफ जा रहे बाइक सवार से महिला ने लिफ्ट ली। बाइक में सवार होकर महिला अभी थोड़ी आगे पहुुंची थी कि अचानक वह अनियंत्रित होकर बाइक से नीचे गिर गई। इससे महिला को गंभीर रूप से घायल हो गई। बाइक सवार ने घायल महिला को लोगों की मदद से चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां पर मौजूद डॉक्टर ने महिला के जख्मों का उपचार किया। मगर महिला की हालत स्थिर नहीं हो रही थी। इसके चलते डॉक्टर ने उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल पहुंच गई। यहां पर पुलिस ने घायल महिला का बयान दर्ज किया। इसके साथ ही घटनास्थल का मुआयना भी किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि बाइक से नीचे गिरने से महिला घायल हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।