Himachal Pradesh खबरों से खबर
ललित कला अकादमी की पूर्ण सामान्य परिषद की बैठक नौ साल बाद हुई। बैठक में कई संचालक सदस्यों की चयन प्रक्रिया हुई। चुनाव
प्रक्रिया के लिए अध्यक्ष ने पूर्व आयकर आयुक्त डॉ. रामसमुज की नियुक्ति की। हिमाचल से सामान्य परिषद सदस्य डॉ. नंद लाल ठाकुर को सर्वसम्मति से ललित कला अकादमी का उपाध्यक्ष चुना गया। अकादमी के अध्यक्ष डॉ. उत्तम पाचारणे ने कलाकार समुदाय के सेवार्थ कई घोषणाएं की। इनमें पुणे (महाराष्ट्र), हुबली (कर्नाटक), अहमदाबाद (गुजरात) और अगरतला (त्रिपुरा) में नए क्षेत्रीय
केंद्र खोले जाएंगे। वर्ष 2021 में भारत की स्वतंत्रता की 75 वर्षगांठ पर 75 प्रमुख कार्यक्रम होंगे। डॉ. उत्तम पाचारणे ने कहा कि कार्यकारी बोर्ड में सुमन मजूमदार (त्रिपुरा), डॉ. रिचा काम्बोज (उत्तराखंड), किशोर कुमार दास (असम), डॉ. सुनील कुमार विश्वकर्मा (उत्तर प्रदेश), सीएस कृष्णा सेट्टी (कर्नाटक), अंकुश कुमार देवांगन (छत्तीसगढ़), गीता हडसन (तमिलनाडु), निरूपमा टांक (गुजरात), मारुति शेल्के (महाराष्ट्र) को शामिल किया गया। वित्त समिति के सदस्यों के रूप में सीएस कृष्णा शेट्टी, सुमन मजूमदार, डॉ. सोनाली सरनोबत, कर्नाटक का चयन किया गया है।
Permalink: https://khabronsekhabar.com/नौ-साल-बाद-हुई-ललित-कला-अका/