Himachal Pradesh खबरों से खबर
हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के तहत अम्ब पुलिस ने नशीली गोलियों और कैप्सूल मामले में एक और आरोपित को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पहले गिरफ्तार किए गए आरोपित को अदालत ने तीन दिन के पुलिस रिमांड पर जेल भेज दिया है। वहीं दूसरे आरोपित को अदालत में पेश किया जाएगा।
बीते शुक्रवार को पुलिस ने अम्ब कॉलेज रोड से मनसोह पोलियां जसवालां संपर्क मार्ग पर एक आरोपी को नशीली दवाइयों की खेप से साथ पकड़ा था। पुलिस ने आरोपित को 60 नशीली गोलियां व आठ नशीले कैप्सूल के साथ पकड़ा था। आरोपित से पूछताछ के बाद पुलिस ने देर शाम दूसरे आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित अम्ब में ही बर्गर और फास्ट फूड रेहड़ी लगाता है। बताया जा रहा है गिरफ्तार किया गया उक्त आरोपित पहले से ही पुलिस की निगाह में था। पुलिस ने जब हिरासत में लिए हुए पहले आरोपित से कढ़ाई से पूछताछ की तो उसके तार इसके साथ जुड़े हुए पाए गए। डीएसपी अम्ब सृष्टि पांडेय ने कहा पुलिस ने आरोपित को एनडीपीएस एक्ट की धारा 22 के तहत गिरफ्तार कर लिया है, जिसे पुलिस द्वारा आज अदालत में पेश किया जाएगा।
Permalink: https://khabronsekhabar.com/नशीली-गोलियों-और-कैप्सूल/