Himachal Pradesh खबरों से खबर
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से संबंधित एक महिला ने अपने धर्मभाई बने सरकाघाट उपमंडल के गांव बताही निवासी पर उसके साथ दुष्कर्म करने
का आरोप लगाया है। सोलन थाने में दर्ज करवाई गई शिकायत में पीडि़त महिला ने कहा है कि उसके धर्म भाई बने उसे अपने घर ले गया और वहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब वह अपने घर सोलन में गई तो उसने आपबीती बेटी और पति को बताई, जिसने हेल्पलाइन 112 पर काल किया। हेल्पलाइन नंबर से निर्देश जारी होने पर महिला की शिकायत पर सोलन के महिला थाने में दुराचार का मामला दर्ज किया गया। आरोपित के सरकाघाट उपमंडल के हटली थाना क्षेत्र में घर होने के कारण सारे मामले को तथ्यों सहित सोलन पुलिस ने हटली थाने में भेज दिया। हटली पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपित को हिरासत में ले लिया तथा महिला की मेडिकल जांच करवाई गई। डीएसपी चंद्रपाल ने मामले की पुष्टि की है।
Permalink: https://khabronsekhabar.com/धर्म-भाई-ने-किया-बहन-के-साथ/