Himachal Pradesh खबरों से खबर
कुल्लू पुलिस ने दिल्ली से 6 किलो 297 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर लाई अफ्रीकी नागरिक के लिए करीब करीब 46 घंटे तक ऑपरेशन चलाया। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि अफ्रीकी मूल के कुछ लोगों
का ग्रुप देश भर में सिंथेटिक ड्रग की सप्लाई करता है। एक किलो हेरोइन की मात्रा को दस किलो की पैकिंग में बदलकर उसे चिट्टा के रूप में बेचते थे। पुलिस ने जो हेरोइन पकड़ी है, वह ए ग्रेड की थी। इसकी मात्रा को माफिया ने 60 से 70 किलोग्राम बनाकर बेचना था। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि इस अभियान में दिल्ली पुलिस का पूरा सहयोग मिला है। अफ्रीकी देश आइवरी कोस्ट के 38 वर्षीय नागरिक को पुलिस रात को कुल्लू लाई। अगले दिन उसे अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। दिल्ली में अधिकतर अफ्रीकी नागरिक बिना वीजा और पासपोर्ट रहते हैं। इस गैंग ने हिमाचल में सैकड़ों लोगों को हेरोइन सप्लाई की है। हर माह लगभग 10 किलो से ज्यादा हेरोइन सप्लाई करते थे।
Permalink: https://khabronsekhabar.com/देश-भर-में-सिंथेटिक-ड्रग-क/