Himachal Pradesh खबरों से खबर
उत्तराखंड में ग्लेशियर से तबाही के मंजर को देखते हुए लाहौल स्पीति प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। जनजातीय
जिला लाहौल स्पीति में भी ऐसे बहुत से स्थान हैं, जहां ग्लेशियर हैं। मुख्य तौर पर बड़ा शिगरी, चंद्रताल, सूरजताल और सोनापानी आदि स्थानों पर ग्लेशियर टूटने का खतरा है। हालांकि, लाहौल में नदी किनारे बस्ती नहीं होने से नुकसान की आशंका कम है लेकिन भूमि कटाव और पुलों के क्षतिग्रस्त होने का खतरा बना रहता है। इससे पहले भी लाहौल में हिमस्खलन के कई मामले सामने आए हैं। नाले में ग्लेशियर पिघलने से बाढ़ भी आ चुकी है।
Permalink: https://khabronsekhabar.com/ग्लेशियर-से-तबाही-के-मंजर/