Himachal Pradesh खबरों से खबर
सुबह करीब 11 बजे के करीब थाना अम्ब की ट्रैफिक पुलिस की एक टीम अम्ब-ऊना हाईवे पर पड़ते
नंदपुर में नाका लगाकर वाहनों की जांच के लिए खड़ी थी। इस दौरान अम्ब की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार उक्त पुलिस कर्मी ने रोकने का इशारा किया। बताया जा रहा है कि पुलिस को देखकर कार चालक घबरा गया, जिस कारण अनियंत्रित हुई कार की टक्कर लगने से पुलिस कर्मी घायल हो गया। उधर हादसे की सूचना पाकर सिविल अस्पताल अम्ब में पहुंचे थाना प्रभारी अम्ब रमन चौधरी ने बताया कि पुलिस ने चालक को कार सहित मौके पर ही दबोच लिया है। वहीं कार की टक्कर लगने से पुलिस कर्मी के सिर, मुंह और टांगों पर चोटें आई हैं। जिसे सिविल अस्पताल में उपचार दिलवाने के बाद एहतियात के तौर पर जांच के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेजा जा रहा है।
Permalink: https://khabronsekhabar.com/कार-की-चपेट-में-आकर-घायल-ट्/