Himachal Pradesh खबरों से खबर
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के तहत मनाली के साथ लगते अलेऊ में आधी रात एक कबाड़ के खोखे में आग लग गई। अग्निशमन विभाग मनाली से मिली जानकारी के अनुसार उन्हें रात 12 बजकर 45 मिनट पर आग लगने की
सूचना मिली। सूचना मिलते ही विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे और आग को काबू में पाया। आग से तीन लाख का नुकसान हुआ है। आग लगने से एक व्यक्ति झुलसकर घायल हो गया है। घायल व्यक्ति 46 वर्षीय कालिया राम पुत्र मनी राम दरभंगा बिहार का रहने वाला है। मनी राम को घायल अवस्था में सिविल अस्पताल मनाली लाया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल कुल्लू रेफर कर दिया गया है। घायल व्यक्ति अभी बयान देने की हालत में नहीं है। एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि डीएसपी मनाली संजीव कुमार घटना की जांच कर रहे हैं। आग की चपेट में आने से घायल हुए कालिया राम को जिला अस्पताल कुल्लू में भर्ती किया गया है, जहां उसका उपचार किया जा रहा है।
Permalink: https://khabronsekhabar.com/कबाड़-के-खोखे-में-भड़की-आग-की/