Himachal Pradesh खबरों से खबर
बॉलीवुड के जाने-माने मशहूर अभिनेता सनी देओल एक बार फिर हिमाचल प्रदेश के मनाली पहुंच गए हैं।
सनी देओल को मनाली से विशेष लगाव है। उन्होंने अपने बेटे कर्ण की फिल्म की शूटिंग भी यहीं करवाई है। उन्होंने मनाली के पास सरसेई में एक कॉटेज किराए पर लिया है। इसमें वह अकसर फुर्सत के पल बिताने आते हैं। कुछ समय पहले सनी देओल ने मनाली से मुंबई जाने के लिए कोरोना टेस्ट करवाया था। इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें मुंबई का दौरा रद्द कर मनाली में ही आइसोलेट होना पड़ा था। सनी देओल को अस्पताल भेजने की बजाय होम आइसोलेशन में रखा गया था। इसके बाद रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद वह मुंबई रवाना हो गए थे।
Permalink: https://khabronsekhabar.com/एक-बार-फिर-मनाली-पहुंचे-ये/