काँगड़ा /हिमाचल प्रदेश खबरों से खबर(माधव की रिपोर्ट)
“राजनीती के रंग – समय के संग” जी है ऐसा ही कुछ इन दिनों राजनीती में दिखने को मिल रहा है देहरा में जिला भाजपा के भाजपा प्रवक्ता ने आज कांग्रेस के नेताओ के समक्ष कांग्रेस का दामन थाम लिया है।
वही देहरा उपमंडल की अनिता ने भी आज कांग्रेस नेताओ के समक्ष अपनी आस्था कांग्रेस में जता कांग्रेस में शामिल हो गई है। पूर्व प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष और मौजूदा सांसद विप्लव ठाकुर ने अनीता को हार पहना कर कांग्रेस में स्वागत किया वही अजय महाजन ने सपन सूद का भाजपा से कांग्रेस में आना ऐतिहासिक बताया क्योकि सपन सूद के पिता आरएसएस के सदस्य थे और सपन सूद की कांग्रेस में आस्था को देखते हुए उन्होंने इस का स्वागत किया है। सपन सूद ने कहा कि कांग्रेस किसानो का साथ दे कर देश के अन्नदाता को सम्मान दे रही , इस मौके पर पूर्व सांसद चद्र कुमार , जीएस बाली , योग राज , संजय रतन , सुरिंदर मनकोटिया , केवल सिंह पठानिया सहित बिक्रम शर्मा डिक्की मौजूद रहे।
Permalink: https://khabronsekhabar.com/अनीता-व-सपन-सूद-ने-भाजपा/